Gwalior To Joura Train : लोकसभा की आचार संहिता लगने से ठीक पहले ग्वालियर से सुमावली तक चलने वाली मेमू ट्रेन का विस्तार जौरा तक किया गया है। अब यह ट्रेन ग्वालियर से बिरला नगर, रायरू,बानमोर, अंबिकेश्वर तथा सुमावली होते हुए जौरा तक जाएगी। जिसमें लगने वाला समय 2 घंटे और किराया मात्र 15 रूपए होगा |
शनिवार को माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।और वो ट्रेन से बैठकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ जौरा पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए यह बहुत ही खुशी की बात है| कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में विकास के नए आयाम को छू रहा है। स्टेशन पर मौजूद जौरा के नगर पालिका अध्यक्ष ने इस बात के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर का आभार व्यक्त किया इस दौरान स्टेशन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं स्टेशन मास्टर सागर कुमार मीणा उपस्थित थे।
इसके बाद तोमर जी ने बताया कि जल्द ही मेमू ट्रेन को जौरा से कैलारस तक चलाया जाएगा इसके लिए रेलवे की तरफ से सारी तैयारी कर ली गई हैं।
रेलवे ने ग्वालियर से जौरा तक की समय सारणी जारी की है। देखये पूरी समय सारणी ,ग्वालियर से जौरा और जौरा से ग्वालियर तक चलने वाली स्पेशल मेमू ट्रेन का आने-जाने का समय
ग्वालियर से जौरा
ट्रेन न. | प्रस्थान समय | आगमन समय |
01893 | 06:00 AM | 08:00 AM |
01895 | 11:15 AM | 01:15 PM |
01897 | 04:25 PM | 04:25 PM |
जौरा से ग्वालियर
ट्रेन न. | प्रस्थान समय | आगमन समय |
01894 | 08:55 AM | 10:55 AM |
01896 | 02:10 PM | 04:10 PM |
01898 | 07:20 PM | 09:20 PM |
स्पेशल मेमू ट्रेन का किराया आम आदमी के लिए बहुत ही किफायती और सस्ता है। जिसका किराया मात्र ₹15 रूपये है। जैसे आम आदमी की जेब पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अब ग्वालियर जाने वाले जौरा के नागरिकों को मुरैना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा अब वह सीधा ग्वालियर जा सकेंगे। जिससे धन और समय दोनों की बचत होगी।