अगर आप इस खूबसूरत हिल स्टेशन तक जाना चाहते हैं तो आपको मसूरी के मॉल रोड जाना होगा। यहां से 1 घंटे का सफर तय करके आप आराम से धनौल्टी पहुंच सकते हैं। आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग सभी से यहां पहुंच सकते हैं।
अगर आप किसी सुंदर और शांति भारी जगह पर घूमना चाहते हैं तो धनौल्टी आपका बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है और शोर शराबी से दूर यह बिल्कुल शांति से भरी हुई जगह है और अक्सर लोग सुकून की तलाश में यहां पहुंचते हैं
धनौल्टी पहुंचने के बाद आपको यहां इको पार्क, दशावतार मंदिर, सुरकंडा देवी मंदिर और देवगढ़ का किला जरूर देखना चाहिए। यह सभी स्थान बहुत ही खूबसूरत है और इनका अपना इतिहास है जो यहां जाने के बाद आपको पता चलेगा। चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।
यह भगवान विष्णु को समर्पित किया गया एक सुंदर सा मंदिर है। जो गुप्त साम्राज्य के दौरान गुप्त वंश के राजाओं ने बनवाया था। इस मंदिर की वास्तुकला हमेशा से ही लोगों को आकर्षित करती आई है।
यह 16वीं शताब्दी का किला है और इसके अंदर कई सारे भव्य महल और जैन मंदिर देखने को मिलते हैं। यहां की वास्तुकला बहुत ही अद्भुत है और यह जगह अपनी संरचना से पर्यटकों को हैरान कर देती है।
अगर आप हरी भरी हरियाली के बीच घूमना चाहते हैं। ओक और देवदार के पेड़ों की ताजी खुशबू और हवा लेना चाहते हैं, तो आपको 13 हेक्टेयर में फैले हुए इको पार्क जरूर जाना चाहिए।
इस जगह को अपनी वास्तुकला के लिए पहचाना जाता है। यह 51 शक्तिपीठों में से एक है जो हरियाली, बादल और रंग-बिरंगे फूलों के बीच बसा हुआ है। इस मंदिर से प्राकृतिक नजारे बहुत ही अद्भुत दिखाई देते हैं।