IPL 2024: MS धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी,ऋतुराज गायकवाड होंगे नये कप्तान

IPL 2024: IPL का 17वां सीजन चालू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बड़ा फेरबदल करते हुए सबको चौंका दिया ह। MS धोनी को रिप्लेस करके ऋतुराज गायकवाड को नया कप्तान बनाया गया है। जिससे MS DHONI के फैंस को बड़ा झटका लगा है। CSK को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान MS धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब केवल कीपिंग करते नजर आएंगे।

ऋतुराज गायकवाड चेन्नई सुपर किंग के चौथे कप्तान बनाए गए है। ऋतुराज गायकवाड से पहले, एमएस धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग ने अपने X के ऑफिशियल अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।

IPL में अब तक ऋतुराज गायकवाड का प्रदर्शन

ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में अब तक 52 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 1797 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 14 अर्धशतक शमिल है। यह रन 135.5 की स्ट्राइक रेट से बनाए है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 17 वा सीजन 22 मार्च से चालू होने वाला है।देखते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड चेन्नई को खिताब दिला पाते हैं कि नहीं|अधिक जानकारी के लिए आप चेन्नई सुपर किंग्स कीऑफिशियल वेबसाइट CLICK HERE को विकसित कर सकते हैं

Leave a Comment