Zika Virus : महाराष्ट्र में जीका वायरस के बढ़ते मरीज, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जारी की हेल्थ एडवाइजरी

Zika Virus : महाराष्ट्र में जीका का वायरस अपने पांव पसार रहा है। जीका वायरस को लेकर केंद्र सरकार की चिंताएं बढ़ती ही जा रही हैं कई मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राज्य स्वास्थ्य सुविधाएं सही रखने और अस्पतालों से एडीज मच्छरों से मुक्त रखने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जीका वायरस के संक्रमण पर यह एडवाइजरी महाराष्ट्र में कई मामले सामने आने के बाद जारी की है। महाराष्ट्र में अभी तक जीका वायरस के संक्रमण के कुल 8 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद ही केंद्र सरकार ने लोगों को अलर्ट जारी किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं की देखरेख के निर्देश दिए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा गया है की गर्भवती महिलाओं की गहन जांच करें इसके बाद उनकी निगरानी भी रखें। जीका संक्रमित गर्भवती माताऔं के भ्रूण की निगरानी में लापरवाही ना बरती जाए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडीज मच्छरों से होने वाले संक्रमण की निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति का भी निर्देश दिया है। इसी के साथ शहर में इस घातक वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तक पुणे में छह लोगों की जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिनमें दो गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।

जीका वायरस पॉजिटिव आई महिला की रिपोर्ट

महाराष्ट्र के पुणे में 55 साल की महिला की जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पुणे नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि जीका वायरस का नवीनतम मामला कोथुर्ड के दाहनुकर कॉलोनी से है पीड़ित महिला ने शरीर पर चकत्ता बनने और जोड़ों में दर्द होने की शिकायत की है। महिला के जीका वायरस रिपोर्ट में उसकी संक्रमित होने की पुष्टि हुई उन्होंने कहा कि सेहत ठीक है और उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। अधिकारी के मुताबिक जीका वायरस से संक्रमित दोनों महिलाओं की उम्र क्रमश 28 और 35 साल है। अधिकारियों ने बताया कि पुणे में जीका वायरस से संक्रमण का पहला मामला इरांडवने से तब आया जब 40 वर्षीय एक चिकित्सक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर की 15 वर्षीय बेटी भी संक्रमित पाई गई है जीका वायरस का संक्रमण संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया के लिए भी जिम्मेदार है।

आखिर क्या है जीका वायरस और कैसे फैलता है?

जीका वायरस एक तरह का बुखार है। जीका वायरस संक्रमण एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। इस मच्छर से डेंगू और चिकनगुनिया भी होता है गर्भवती महिलाओं के जीका वायरस से संक्रमित होने पर उसके गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क का पूर्ण विकास नहीं होने के चलते सिर का आकार छोटा होने की आशंका बनी रहती है। एवं जीका वायरस को शिशुओं में अन्य गंभीर समस्याओं से भी जोड़ा गया है, जैसे- आंखों की समस्या, सुनने की क्षमता में कमी और दौरे पडना। आपको बता दें जीका के लिए कोई टीका या उपचार नहीं है।

क्या है जीका वायरस के लक्षण

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार जीका वायरस के लक्षण बेहद आम है। आमतौर शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना, बुखार, जोड़ों में दर्द और सरदर्द शामिल है जो थोड़े समय तक रहता है। जीका वायरस से संक्रमित ज्यादातर लोगों में इसके लक्षण नहीं मिलते।

Leave a Comment